Ayushman Card Apply Online 2026 : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना ( Ayushman Card Yojna) के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा। जिसके माध्यम से आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल जो आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया हैं। वहां पर आप अपना इलाज बिल्कुल निशुल्क करवा सकते हैं। उसके लिए एक भी पैसा अपनी जेब से देने की जरूरत नहीं है’ क्योंकि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत आपको ₹500000 की स्वास्थ्य संबंधित बीमा राशि दी जाएगी।
बता दे की आयुष्मान कार्ड का लाभ केवल ऐसे लोगों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े हैं। अब आप लोगों के मन में सवाल आएगा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया क्या होती है डॉक्यूमेंट क्या लगेंगे योग्यता क्या होगी अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं तो आज के लेख में Ayushman Card Apply Online 2026 के विषय में डिटेल जानकारी आपके साथ साझा करेंगे इसलिए आप हमारा लेख पूरा पढ़ेंगे चलिए जानते हैं-
Ayushman Card Apply Online 2026 overview
| आर्टिकल का प्रकार | सरकारी योजना |
| आर्टिकल का नाम | Ayushman Card Apply Online 2024 |
| किसके द्वारा शुरू की गई है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा |
| साल | 2026 |
| लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक |
| मिलने वाली सहायता कितनी है | ₹500000 स्वास्थ्य संबंधित बीमा राशि |
| प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिशल वेबसाइट | click here |
| आयुष्मान योजना ऐप्स | click here |
आयुष्मान कार्ड क्या है (Ayushman Card kya hai )
आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को दिया जाएगा। जिसका प्रमुख मकसद उन्हें ₹500000 तक की स्वास्थ्य संबंधित बीमा राशि प्रदान करना हैं। ताकि अगर कोई भी गंभीर बीमारी हो जाए तो आप अपना उपचार आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में निशुल्क करवा सकें। आयुष्मान कार्ड घर बैठे आप बना सकते हैं।
Ayushman Card बनाने की योग्यता क्या है
आयुष्मान कार्ड अप्लाई करने के लिए योग्यता का विवरण नीचेदे दे रहे हैं
- भारतीय नागरिक होना जरूरी है
- आयुष्मान कार्ड बीपीएल और कमजोर वर्ग के नागरिकों को दिया जाएगा
- आयुष्मान कार्ड ऐसे परिवारों को दिया जाएगा जो आर्थिक और सामाजिक जातिगत जनगणना में शामिल किए गए थे
- इस योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कमजोर वर्ग के नागरिकों को दिया जाएगा।
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगर आपको लाभ मिल रहा है तो आप आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Ayushman Card online Apply करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निम्नलिखित प्रकार के दस्तावेज देना होगा
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- जाति प्रमाण पत्र
- इनकम सर्टिफिकेट
Ayushman Card के अंतर्गत शामिल की गई बीमारियो सूची
आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत निम्नलिखित प्रकार की बीमारी शामिल की गई है जिसका उपचार आप आयुष्मान कार्ड से करवा पाएंगे उसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं
- हृदय संबंधी रोग जैसे दिल का दौरा, दिल की विफलता और कोरोनरी धमनी रोग।
- कैंसर संबंधित रोगों का उपचार जैसे कीमोथेरेपी, विकिरण थेरेपी और सर्जिकल हस्तक्षेप
- आर्थोपेडिक्स में जोड़ फ्रैक्चर, जोड़ प्रतिस्थापन, सर्जरी आदि भी शामिल हैं।
- न्यूरोलॉजिकल स्थितियाँ जैसे स्ट्रोक आदि।
- किडनी की बीमारी भी शामिल है
- सांस की बीमारियों।
- मानसिक स्वास्थ्य जैसे चिंता, अवसाद आदि।
- समग्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य
- मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर संबंधित बीमारियों का उपचार किया जाएगा
आयुष्मान कार्ड का लाभ किसे नहीं मिलेगा
आयुष्मान कार्ड का लाभ कौन-कौन से लोगों को नहीं मिलेगा इसका विवरण हम नीचे दे रहे हैं
- दो, तीन या चार पहिया वाहन हैं।
- कृषि उपकरण होने पर
- प्रत्येक महीने ₹10000 कमाते हैं
- जिनके पास रेफ्रिजरेटर या लैंडलाइन है
- कृषि भूमि होने पर
- किसान क्रेडिट कार्ड होने पर
Ayushman Card online Apply process
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए प्रक्रिया काफी आसान और सहज है इसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आए जानते हैं-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना है

- Home page पर पहुंच जाएंगे
- Beneficiary ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- यहां पर जो भी जानकारी आपसे मांगी जाएगी उसका विवरण देंगे और फिर Log in हो जाएंगे।
- आपके सामने डैशबोर्ड ओपन जाएगा जहां पर ध्यान पूर्वक आपको सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे
- इसके बाद आपके सामने कार्ड और कार्ड से जुड़े हुए परिवारों की सभी सदस्यों की जानकारी आपको दिखाई पड़ेगी
- फिर आपके सामने आयुष्मान कार्ड बनाने का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक करेंगे
- इसके बाद आपके सामने आयुष्मान कार्ड योजना में आवेदन करने का एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा इस आपको ध्यानपूर्वक भरना हैं।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर देंगे
- इसके बाद आवेदन यहां पर सबमिट करना हैं।
- इस तरीके से आप आयुष्मान कार्ड योजना में ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं
Ayushman Card offline Apply 2026
आयुष्मान कार्ड बनाने में अगर आपको ऑनलाइन दिक्कत आ रही है तो आप ऑफलाइन तरीके से भी बना सकते हैं इसके लिए आपके नजदीकी जन सेवा केंद्र में सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट लेकर जाने होंगे उसके उपरांत वहां पर जो भी प्रक्रिया है उसका अनुसरण आपको करना होगा फिर आप अपना आवेदन जन सेवा केंद्र के माध्यम से जमा कर देंगे इस तरीके से आप ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।
Ayushman Card Download kaise, kare
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे कर सकते हैं तो उसकी प्रक्रिया हम आपको नीचे दे रहे हैं चलिए जानते हैं-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट

- अब आप home page पर पहुंच जाएंगे
- यहां पर आपको Beneficiary ऑप्शन दिखाई पड़ेगा उस पर जाना हैं।
- इसके बाद वहां पर पूछी गई जानकारी का विवरण दर्ज करना हैं।
- नीचे की तरफ Log in का विकल्प दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक कर देंगे
- इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा जहां पर पूछी गई जानकारी का विवरण दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे
- इसके बाद आपके सामने कार्ड और कार्ड से जुड़े हुए परिवारों की सभी सदस्यों की जानकारी आपको दिखाई पड़ेगी
- इसके बाद आपको डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक करेंगे
- फिर आपको Aadhar Based OTP Validation ऑप्शन क्लिक करना हैं।
- सबसे आखिर में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर लेना
Important Link
| Ayushman Card For App | Download Now |
| Official Website | Click Here |
FAQ ( Ayushman Card online Apply)
Q आयुष्मान भारत कार्ड क्या है?
आयुष्मान भारत कार्ड जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के रूप में भी जाना जाता है इसके अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को ₹500000 तक की स्वास्थ्य चिकित्सा फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं। आयुष्मान योजना भारत सरकार की एक स्वस्थ संबंधित बीमा योजना है।
Q. आयुष्मान कार्ड का लाभ किसे मिलेगा?
ans. आयुष्मान कार्ड का लाभ गरीबों और बीपीएल कार्ड और साथ में निम्न इनकम करने वाले पात्र नागरिक और साथ में जो लोग सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में शामिल हैं। उनको ही आयुष्मान कार्ड दिया दिया जाएगा।
Q.आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत कितनी स्वास्थ्य संबंधित सहायता दी जाएगी ?
ans. आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत ₹500000 तक की स्वास्थ्य संबंधी सहायता सरकार उपलब्ध करवाएगी जिसके माध्यम से आयुष्मान कार्ड लाभार्थी अपना उपचार किसी भी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में कर सकता है परंतु हॉस्पिटल योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध होनी चाहिए।…. . . . ,
Q. युष्मान भारत कार्ड से कैशलेस इलाज का लाभ कैसे उठाएंगे?
Ans.पूरे भारत में आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में कैशलेस उपचार उपलब्ध है। ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप हॉस्पिटल की सूची राज्य अनुसार चेक कर सकते हैं।
Q. आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans. आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंगे उसके विषय में हमने आर्टिकल में आपको डिटेल में जानकारी दी गई है इसके अलावा आप ऑफलाइन तरीके से भी बना सकते हैं इसके लिए आपके नजदीकी जन सेवा केंद्र जाना होगा और वहां पर जाकर आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।